चारधाम यात्रा 2026 सुरक्षा प्लान
चारधाम यात्रा को लेकर गढ़वाल रेंज पुलिस ने इस बार व्यापक और हाईटेक तैयारियां की हैं। IG गढ़वाल राजीव स्वरूप के मुताबिक, शीतकालीन यात्रा के साथ-साथ अब ग्रीष्मकालीन यात्रा में भारी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। इसके लिए टिहरी, पौड़ी, चमोली और उत्तरकाशी से गुजरने वाले पूरे यात्रा मार्ग को 137 सेक्टर, 42 जोन और 15 सुपर जोन में बांटा गया है।
सुपर जोन की जिम्मेदारी गजेटेड अधिकारियों को सौंपी गई है, जो ट्रैफिक मैनेजमेंट, भीड़ नियंत्रण और आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय लेंगे।
यात्रा मार्ग के हर 10 किलोमीटर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो मोटरसाइकिल, वायरलेस सेट और फर्स्ट एड किट से लैस होंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में श्रद्धालुओं को तुरंत मदद मिल सके। पिछले साल की आपदाओं को देखते हुए 57 संवेदनशील प्वाइंट चिन्हित किए गए हैं, जहां SDRF, पुलिस, PWD और BRO की टीमें मशीनों के साथ तैनात रहेंगी।
यात्रा शुरू होने से 10 दिन पहले ही PAC और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती कर दी जाएगी। प्रशासन ने 31 मार्च तक सभी सड़क और साइनेज से जुड़े काम पूरे करने की समयसीमा तय की है, ताकि कपाट खुलने से पहले यात्रा पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित हो सके।
यहाँ भी पढ़े: कांग्रेस का मिशन 2027- इन बड़े चेहरों ने थामा कांग्रेस का हाथ
(For more news related to Chardham Yatra 2026 and Uttarakhand travel updates, stay tuned to MDANO News in Hindi)











