चम्पावत पैराग्लाइडिंग शुरू होने से जिले में पर्यटन और रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं।
चम्पावत जिले के डांडा-ककनई और बाणासुर किला क्षेत्र में कामर्शियल पैराग्लाइडिंग शुरू हो गई है। इससे युवाओं को रोजगार देने और चंपावत को साहसिक पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिले के बाणासुर किले में टेक ऑफ पॉइंट के लिए 20 डिग्री का ढलान और 700 मीटर लंबा ट्रेक रूट तैयार किया गया है। जिसके बाद यहां कामर्शियल पैराग्लाइडिंग की शुरुआत की गई है। पैराग्लाइडर आशीष कोहली ने बताया कि जिले के बाणासुर किले के पास से पिछले 1 वर्ष से पैराग्लाइडिंग पर काम किया जा रहा था जिसके बाद 15 मार्च से कॉमर्शियल पैराग्लाइडिंग की शुरुआत हो गई है । उन्होंने बताया कि जल्द ही यहां क्याकिंग व हाट ब्लॉन भी शुरू किया जाएगा।
वही भीमताल के पैराग्लाइडिंग पायलट मयंक उप्रेती ने बताया कि यहां 3 से 10 मिनट की फ्लाइट की जाती है । वहीं शुरुआती दौर में अभी पर्यटकों को भारी डिस्काउंट भी दिया जा रहा है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लुत्फ उठा सकें।
वहीं स्थानीय निवासी भी कमर्शियल पैराग्लाइंग शुरु होने से बेहद उत्साहित है। वे जहां इसका लुत्फ उठा रहे हैं वहीं इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर भी मान रहे हैं।
यहाँ भी पढ़े: Almora News: उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जन जन की सरकार कार्यक्रम का आयोजन, सम्मानित हुए उद्यमी और काश्तकार
(For more news related to Champawat paragliding and Uttarakhand tourism, stay tuned to MDANO News in Hindi)










