ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

चुनाव से पहले बीजेपी का बढ़ा कुनबा, इन्होंने थामा दामन

On: March 18, 2026 3:03 PM
Follow Us:
बीजेपी का बढ़ा कुनबा
---Advertisement---

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बढ़ा कुनबा देखने को मिला है।

आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में देहरादून स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र पांगती समेत कई जनप्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान धारचूला क्षेत्र से आए कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेशभर में बड़ी संख्या में लोग भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

बीजेपी का बढ़ा कुनबा
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में बीजेपी का बढ़ा कुनबा और तेजी से बढ़ेगा।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पार्टी में लगातार लोगों के जुड़ने का क्रम जारी है। उन्होंने बताया कि आचार संहिता लागू होने से पहले बड़ी संख्या में लोग भाजपा की सदस्यता लेंगे और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2 से 3 हजार नए लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों का भाजपा में विश्वास जताना धारचूला विधानसभा में आगामी चुनावों के लिए शुभ संकेत है। कार्यक्रम में कई सभासद और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी की नीतियों पर भरोसा जताते हुए भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

यहाँ भी पढ़े: OTT Releases Today News: OTT पर रिलीज हुई इस हफ्ते ये बड़ी फिल्में

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment