ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अंकिता केस –  उर्मिला सनावर ने कोर्ट में सौंपा मोबाइल फोन

On: January 16, 2026 12:23 PM
Follow Us:
अंकिता भंडारी केस उर्मिला सनावर
---Advertisement---

अंकिता भंडारी केस उर्मिला सनावर से जुड़े घटनाक्रम के चलते एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर नया मोड़ सामने आया है। मामले से जुड़े कथित वीआईपी नामों और वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग के बाद चर्चाओं में आई अभिनेत्री उर्मिला सनावर आज हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित न्यायालय पहुंचीं।

उर्मिला सनावर ने जांच से जुड़े अपने मोबाइल फोन को न्यायालय के समक्ष विधिवत रूप से जमा कराया है।

बताया जा रहा है कि यह वही मोबाइल है, जिसमें अंकिता हत्याकांड से जुड़े अहम साक्ष्य और ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का दावा किया जा रहा था। इससे पहले इस प्रकरण को लेकर बहादराबाद थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था और एसआईटी द्वारा उर्मिला सनावर से पूछताछ भी की जा चुकी है।

आज रोशनाबाद कोर्ट में उर्मिला सनावर स्वामी दर्शन भारती के साथ पहुंचीं और जांच के मद्देनज़र मोबाइल फोन कोर्ट के सुपुर्द किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वर्गीय अंकिता भंडारी के माता–पिता की अनुरोध व उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए पहले ही अंकिता भंडारी प्रकरण की CBI जांच कराए जाने की संस्तुति प्रदान कर चुके हैं।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस – मुख्यमंत्री ने की सीबीआई जांच की सिफारिश,अब केंद्र के पाले में गेंद

अंकिता भंडारी केस -उर्मिला सनावर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया है कि सरकार का उद्देश्य शुरू से अंत तक निष्पक्ष, पारदर्शी और संवेदनशील तरीके से न्याय सुनिश्चित करना रहा है और आगे भी रहेगा।

यहाँ भी पढ़े: उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में सीबीआई जांच की संस्तुति से संतुष्ट नहीं कांग्रेस, जांच के बिंदु सार्वजनिक करने की मांग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment