अल्मोड़ा जन जन की सरकार कार्यक्रम
उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में अल्मोड़ा के मल्ला महल में आज भी जिला प्रशासन द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया । इस अवसर पर लोगों को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई । इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से बृहद स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। भारी संख्या में लोगों ने निः शुल्क शिविर का लाभ लिया। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि सरकार ने इन चार सालों में विकास का बुनियादी ढांचा मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।
समारोह में जनपद के सभी विकास खंडों से से आए काश्तकारों, उधमियों ने भी प्रतिभाग किया और उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर लाभार्थी रणजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि उन्हें उद्यानीकरण के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड काल में वह दिल्ली से लौट कर आए तो उन्होंने अपनी पुस्तैनी पचास नाली बंजर भूमि को उपजाऊ बनाकर बागवानी का काम किया, उन्हें उद्यान विभाग द्वारा सहयोग दिया गया।

द्वाराहाट तहसील के मुझौली गांव से आए पान सिंह परिहार ने बताया कि उन्होंने अपने गांव में मुर्गी पालन की भी यूनिट लगाई है जिसमें एक हजार मुर्गियां रखी गई हैं, उन्हें पशुपालन विभाग द्वारा सहयोग दिया गया।
यहाँ भी पढ़े: Dehradun news: “आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर” जनमानस को समर्पित, बालश्रम और भिक्षावृत्ति रोकने को जिला प्रशासन की अभिनव पहल
(For more news related to Almora Jan Jan Ki Sarkar Program, stay tuned to MDANO News in Hindi)











