Uttarakhand Secretariat Badminton Club News: उत्तराखंड सचिवालय बैडमिंटन क्लब की वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 का शुभारंभ आज देहरादून के परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर खेल मंत्री ने कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि संघर्ष, परिश्रम और समर्पण जैसे जीवन मूल्यों की सीख भी देता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड में खेल संस्कृति को नई मजबूती मिली है और प्रदेश के खेल मैदान अब लगातार खिलाड़ियों की गतिविधियों से गुलजार हैं।

रेखा आर्या ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाओं और आरक्षण जैसी सुविधाओं के माध्यम से खेलों को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। साथ ही उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में उत्तराखंड अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने में भी सक्षम होगा।








