बागेश्वर सैनिक कल्याण बैठक कार्रवाई के दौरान जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने अधिकारियों की लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई।
बागेश्वर में जिला सैनिक कल्याण विभाग की त्रैमासिक बैठक में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने विभागीय कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में अधिकारियों के बिना तैयारी के हाजिर होने और कार्यों में लापरवाही पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को बैठक से पहले सभी संबंधित विभागों के साथ एजेंडा साझा करने और प्रेजेंटेशन मे सुधार लाने के निर्देश दिए । साथ ही शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद स्थापित कर उनके मामलों की नियमित प्रगति से अवगत कराने को कहा गया।
जिलाधिकारी ने विभाग को प्रत्येक माह आंतरिक बैठक आयोजित कर लंबित प्रकरणों की समीक्षा और फॉलोअप सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी बिंदुओं का गंभीरता से अनुपालन किया जाए और नियमित रूप से उनकी प्रगति की समीक्षा की जाए।
जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के समाधान के लिए शिकायतकर्ताओं से सीधे संपर्क करने और उन्हें उनके मामलों की प्रगति से नियमित रूप से अवगत कराने पर जोर दिया। उन्होंने साफ किया कि विभागीय सुस्ती और सैनिकों से जुड़े मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यहाँ भी पढ़े: चारधाम यात्रा को लेकर 10 अप्रैल को मॉकड्रिल, आज टेबल टॉप एक्सरसाइज का हुआ आयोजन
(For more updates on Uttarakhand administration and governance news, stay tuned to MDANO News in Hindi)








