ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

82 वर्षीय बुजुर्ग का पानी का 31657 रु का बिल हुआ माफ, डीएम देहरादून के जनता दर्शन से इन फरियादियों को भी मिला न्याय

On: April 6, 2026 2:41 PM
Follow Us:
देहरादून जनता दर्शन शिकायत समाधान
---Advertisement---

देहरादून जनता दर्शन शिकायत समाधान कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल ने कई शिकायतों का निस्तारण किया।

देहरादून जिलाधिकारी सविन बसंल की अध्यक्षता में l जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जनता दर्शन में आज 212 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने अपनी कोर टीम संग जनमानस की समस्याओं को सुनते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।

छबीलबाग कांवली रोड निवासी 82 वर्षीय दिव्यांग बुजुर्ग ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई की उनका बेटा 12-13 सालों से लापता है और 02 पोतों की जिम्मेदारी उनपर है। घर के पानी का बिल 31657  आया है उन्होंने जिलाधिकारी से बिल माफी की गुहार लगाई जिस पर जिलाधिकारी ने जल संस्थान को रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । जल संस्थान द्वारा ब्याज की धनराशि रू0 11487 थी जिसमें वन टाइम सेटलमेंट कराते हुए शेष धनराशि 20170 रू0 रायफल फंड से जिला प्रशासन जल संस्थान के खाते में जमा कराई जा रही है।

विकासनगर निवासी मीना बंसल ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनके बेटे की वर्ष 2023 में डिक्शन होटल में दुर्घटना में गंभीर घायल होने पर इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । थी कम्पनी द्वारा कोई मुआवजा नही दिया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने एएलसी को एफआईआर दर्ज कराने और लेबरकोर्ट में मामला दर्ज करते हुए 02 माह के भीतर प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिए।

देहरादून जनता दर्शन शिकायत समाधान
देहरादून जनता दर्शन शिकायत समाधान में डीएम ने तुरंत संज्ञान लेते हुए

ऋषिकेश निवासी बुजुर्ग दम्पति नीलम अरोड़ा व उनके पति ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई कि उनकी बहु  उनके घर में रहते हुये उनके साथ अनावश्यक मारपीट करने, प्रताडित करने, गाली गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देते हैं जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम कोर्ट ऋषिकेश में  भरणपोषण एक्ट में वाद दर्ज करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कई ऐसी शिकायतें इस दौरान दर्ज की गई जिनका मौके पर ही जिलाधिकारी ने निस्तारण कर दिया।

यहाँ भी पढ़े: Crime News: देहरादून में तेज़ रफ़्तार का कहर, युवक को कुचला, मौके पर मौत

(For more updates on Dehradun administration and public grievance solutions, stay tuned to MDANO News in Hindi)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment