कुंभ मेला 2027 अधिकारियों की तैनाती को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी योगेंद्र सिंह रावत को कुंभ मेले का पुलिस महानिरीक्षक (IG) बनाया गया है। वहीं आयुष अग्रवाल को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुंभ मेला की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें टिहरी जिले से ट्रांसफर करके इस अहम पद पर भेजा गया है उनके स्थान पर श्वेता चौबे को एसएसपी टिहरी बनाया गया है। वहीं विशाखा अशोक भदाने को आईआरबी द्वितीय का चार्ज दिया गया।
इस बार सरकार किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतना चाहती। इसलिए कानून-व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए बड़े अधिकारियों की तैनाती की जा रही है। सरकार का मकसद है कि कुंभ मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। इसके लिए अधिकारियों को पहले से जिम्मेदारी देकर तैयारियों को मजबूत किया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और मेले का आयोजन सफलतापूर्वक हो सके।कुंभ जैसे विशाल आयोजन में उच्च स्तर के अधिकारियों की तैनाती से व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित हो सकेंगी।

श्रद्धालुओं को क्या फायदा
इस फैसले का सीधा लाभ कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा:
- सुरक्षित माहौल
- बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था
- सुचारू संचालन
कुंभ मेला 2027 अधिकारियों की तैनाती से आयोजन और अधिक व्यवस्थित होगा।
यहाँ भी पढ़े: मुख्यमंत्री ने जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण कार्य का किया लोकार्पण, देहरादून में पार्कों के विकास कार्यों का शिलान्यास
(For more updates on Kumbh Mela 2027 and Uttarakhand administration news, stay tuned to MDANO News in Hindi)









