ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देहरादून में कार ने दो साल के मासूम को रौंदा, मौत, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

On: March 18, 2026 3:03 PM
Follow Us:
देहरादून में कार ने मासूम को रौंदा
---Advertisement---

देहरादून में कार ने मासूम को रौंदा

राजधानी देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में एक मासूम की जान चली गई है। यहाँ एक तेज़ रफ्तार वाहन ने सड़क पर खेल रहे एक मासूम बच्चे को बेरहमी से रौंद डाला। इस पूरी घटना का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जिसमें साफ़ देखा जा सकता है कि  मासूम बच्चा घर के बाहर सड़क पर खेल रहा था । इतने में बच्चे के दाहिने (राइट) साइड से एक स्विफ्ट डिजायर कार आती है और वीडियो के 10वें सेकंड में कार चालक बच्चे को कुचल देता है। कार के आगे और पीछे के टायर बच्चे के ऊपर चढ़ जाते हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

चीख-पुकार सुनते ही आरोपी ड्राइवर अनुराग चौहान ने कार रोकी और तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

​इस हृदयविदारक घटना के बाद नकरौंदा क्षेत्र के निवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में तेज़ रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर ऐसे हादसे हो रहे हैं, जिन पर लगाम लगाना ज़रूरी है।

देहरादून की डोईवाला पुलिस के अनुसार यह हादसा मंगलवार सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर हुआ। कार का नंबर UK 07 TE 6358 है। हादसा नकरौंदा क्षेत्र की गूलर घाटी में हुआ। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

कार के मालिक और चालक की पहचान अनुराग चौहान, निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा के रूप में हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले बच्चे का नाम प्रवीन, निवासी गूलर घाटी भद्रकाली मंदिर क्षेत्र बताया गया है। बच्चे की उम्र करीब दो साल थी। परिवार मूल निवास बिहार का था।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून में खनन माफियाओं की दबंगई, हाईवे पर एसडीओ को पीटा,मामला दर्ज

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment