लोकभवन होली मिलन समारोह
होली का पावन पर्व पूरे देश के साथ-साथ उत्तराखंड में भी बड़े उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देहरादून स्थित लोकभवन में भी होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने उत्तराखंडवासियों को होली के पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं और साथ ही प्रदेश की खुशहाली की कामना की है।
लोकभवन के होली मिलन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर बधाई देते हुए कहा कि यह पावन उत्सव राज्यवासियों के जीवन में सुख समृद्धि लाए और इसी तरह प्रदेश वासी होली बिखेरते रहें।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने भी प्रदेशवासियों को होली की बधाई दी।
यहाँ भी पढ़े: गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में अनूठी होली, देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु








