ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में अनूठी होली, देश-विदेश से उमड़े श्रद्धालु

On: March 4, 2026 5:46 PM
Follow Us:
गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर होली में श्रद्धालु
---Advertisement---

गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर होली उत्तराखंड की अनूठी परंपराओं में से एक है।

शिव की नगरी गोपेश्वर में होली सिर्फ रंगों का त्यौहार ही नहीं बल्कि आस्था व उमंग का अद्भुत संगम है । ब्रिज में जहां कृष्ण  के साथ होली खेली जाती है , वहीं गोपेश्वर में शिव को साक्षी मानकर उनके साथ होली खेली जाती है। आज होली के पर्व पर देश दुनिया से होली मनाने के लिए यहां बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे ।

उत्तराखंड के चमोली जिले में गोपेश्वर का गोपीनाथ मंदिर अनूठी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध  है। यहां की होली की विशेषता यह भी है कि इस पर्व पर यहां जाति और धर्म की दीवारें टूट जाती हैं। यहां के 64 गांवों के लोग शिव के सानिध्य में होली खेलकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं।  श्रद्धालु शिव के गण बनकर उत्सव मनाते हैं। इस पौराणिक होली की परंपरा का हिस्सा बनने के लिए देश-दुनिया से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे है। गोपीनाथ मंदिर भगवान शिव का मंदिर है।  चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की शीतकालीन गद्दी स्थल भी है।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जब श्री कृष्णा बृज  में गोपियों के संग रासलीला रचा रहे  थे तो शिव यहां देखने के लिए गोपी का वेश धारण कर वहां पहुंच गए । लेकिन श्री कृष्ण ने उन्हें पहचान लिया। तब  श्री कृष्णा ने उन्हें  गोपीनाथ के नाम से संबोधित किया । तब से इस स्थान को गोपीनाथ के नाम से जाना जाता है।

आज होली पर्व पर सुबह मंदिर में भगवान शिव को होलिका  दहन का भस्म अर्पित किया गया । उसके बाद उन्हें होली खेलने के लिए आमंत्रित किया गया।  इस बार अत्यधिक बढ़ती भीड़ को देखते हुए होली मंदिर परिसर में न होकर मंदिर  के पृष्ठ भाग  रामलीला मैदान में मनाई जा रही है। जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही बड़ी संख्या में देश-विदेश से पर्यटक होली मनाने के लिए आए हैं। हालांकि मंदिर परिसर में होली न मनाई जाने पर पर्यटकों में मायूसी भी देखी गई । इस अवसर पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यहाँ भी पढ़े: नैनीताल में फिल्म ‘स्नैप’ की शूटिंग जारी, जावेद जाफरी का अनोखा अवतार आया नजर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लोकभवन होली मिलन समारोह में राज्यपाल और मुख्यमंत्री

होली के रंग में सराबोर हुआ उत्तराखंड, लोकभवन में आयोजित होली मिलन समारोह में राज्यपाल और सीएम ने दी होली की शुभकामनाएं

Uttarakhand CNG Truck Accident News In Hindi: रुड़की, उत्तराखंड: धर्मनगरी के द्वार रुड़की में आज तड़के एक बड़ा हादसा टल गया

Uttarakhand CNG Truck Accident रुड़की में CNG से भरे दो ट्रकों की भीषण टक्कर,गैस रिसाव से बना विस्फोट का खतरा

देहरादून बाल भिक्षावृत्ति मुक्ति अभियान के तहत बच्चों ने खेली होली

डीएम सविन बंसल के प्रयासों से मुख्यधारा से जुड़ने लगा सड़क पर बिखरा बचपन, आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों ने खेली होली

मुनिकीरेती राफ्टिंग प्रतिबंध के दौरान गंगा में रोक

टिहरी के मुनिकीरेती इको टूरिज्म जोन के तहत गंगा में राफ्टिंग पर प्रतिबंध

अमित शाह हरिद्वार दौरा की तैयारियों का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित दौरा, मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा

Uttarakhand Holi News In Hindi: होली के उल्लास के बीच उत्तराखंड के घने जंगलों और वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क है।

Uttarakhand Holi News: होली पर उत्तराखंड के जंगलों में ‘हाई अलर्ट’,फील्ड कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Leave a Comment