ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

देहरादून के दूल्हा बाजार में युवती की हत्या मामले में एसएसपी का एक्शन, खुड़बुड़ा चौकी प्रभारी को किया लाइन हाजिर

On: February 3, 2026 4:13 PM
Follow Us:
देहरादून दूल्हा बाजार हत्या मामला
---Advertisement---

देहरादून दूल्हा बाजार हत्या मामला सामने आने के बाद पुलिस की लापरवाही पर एसएसपी देहरादून ने सख्त कार्रवाई की है।

देहरादून के कोतवाली क्षेत्र में बीते रोज दूल्हा बाजार के पास दिनदहाड़े युवती की हत्या मामले में एसएसपी देहरादून ने एक्शन लेते हुए खुडबुडा चौकी प्रभारी प्रद्युम्न नेगी को लाइन हाजिर कर दिया है।

प्राथमिक तौर पर युवती की हत्या पर बड़ी लापरवाही मानते हुए एसएसपी ने ये कार्रवाई की है। इस

पूरे मामले की जांच co सिटी स्वप्निल मुयाल को दी गई थी जिनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी का निलंबन किया गया।

गौरतलब है कि बीते रोज दूल्हा बाजार में एक शादीशुदा युवक ने एक युवती की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी।   दिनदहाड़े हुई खाैफनाक वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक माैके से फरार हो गया। पुलिस ने एक घंटे बाद ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद कर लिया।

जानकारी के अनुसार, गोविंदगढ़ निवासी गुंजन पलटन बाजार में एक कपड़े की दुकान पर काम करती थी। बाजार में ही एक दूसरी दुकान पर मन्नूगंज खुड़बुड़ा मोहल्ला निवासी आरोपी युवक आकाश कुमार भी कार्य करता था।

बीते 03 सालों से आरोपी का मृतक युवती से मिलना जुलना था और उसका मृतक युवती के घर अक्सर आना-जाना भी था। हालांकि जब गुंजन को युवक के शादीशुदा होने की जानकारी मिली तो वह किनारा करने लगी। लेकिन आरोपी उसका पीछा छोड़ने को तैयार नहीं था। इसको लेकर पूर्व में दोनो पक्षों द्वारा आपसी रजामंदी से एक दूसरे के साथ कोई सम्बन्ध न रखने सम्बन्धी एक समझौता पत्र भी चौकी खुडबुडा पर दिया गया था। इसके बावजूद आरोपी के न मानने पर  31 जनवरी को आरोपी के खिलाफ खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दी थी लेकिन पुलिस ने एफआईआर दर्ज करना तो दूर आरोपी से पूछताछ करना भी जरूरी नहीं समझा। हालांकि पुलिस की माने तो आरोपी की तलाश की जा रही थी लेकिन वो घर से गायब था।

वहीं चश्मदीदों के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 10 बजे रोजाना की तरह गुंजन पलटन बाजार स्थित कपड़े की दुकान पर कार्य करने के लिए पहुंची थी। बाजार की गली में अपने परिचित के यहां स्कूटी खड़ी करने गई थी, तभी आरोपी स्कूटर से आ धमका और बात करने लगा। विरोध करने पर स्कूटर से चापड़ निकालकर गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिये और फरार हो गया। इससे पहले कि लोगों की मदद से गुंजन को अस्पताल पहुंचाया जाता, उसने दम तोड़ दिया।

वहीं इस मामले में सियासत भी तेज़ है। इस जघन्य हत्या के बाद कांग्रेस ने सीधे तौर पर पुलिस की कार्यप्रणाली और प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल खड़े किए हैं।

उत्तराखंड महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते शिकायत को गंभीरता से लेती, तो शायद एक बेटी की जान बचाई जा सकती थी।

यहाँ भी पढ़े: अंकिता हत्याकांड मामले में सीबीआई ने अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दर्ज की FIR

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment