ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्लास्टिक मुक्त होगा दून, नगर निगम ने की ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत

On: January 29, 2026 12:08 PM
Follow Us:
प्लास्टिक मुक्त दून
---Advertisement---

प्लास्टिक मुक्त दून की दिशा में देहरादून नगर निगम ने एक बड़ी पहल

देहरादून नगर निगम ने ऑटोमेटिक प्लास्टिक बॉटल क्रैशर मशीन की शुरुआत की है। नगर निगम देहरादून द्वारा ट्रायल बेस पर ये मशीन शहर में 50 जगह पर लगाई जाएगी जिसमें प्रमुख पर्यटक स्थल, रेलवे, बस स्टेशन, शैक्षणिक संस्थान, पार्क, सरकारी भवन  और शहर के मुख्य चौराहे शामिल हैं। इस मशीन को लगाने का मकसद प्लास्टिक के बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण करना है साथ ही प्लास्टिक वेस्ट से उपयोगी सामान जैसे टेबल, चेयर, फ्लावर पॉट और घर की सजावटी शोपीस वस्तुये बनाई जाएंगी।

Mayor Saurabh Thapliyal dehradun
नगर निगम का कहना है कि प्लास्टिक मुक्त दून से स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। Image source: FB (Municipal Corporation Dehradun)

मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक और प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को नगर निगम धरातल पर उतार रहा है, जो कि  स्वच्छ देहरादून के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

मेयर सौरभ थपलियाल

नगर आयुक्त नमामि बंसल ने बताया कि इस ऑटोमेटेड मशीन का संचालन मनसा फैसिलिटी एंड प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकल करेगा, जिससे नगर निगम देहरादून द्वारा रिसाइकल रॉ मैटेरियल को उनसे सीधे खरीदा जाएगा।   नगर निगम देहरादून की इस अभिनव पहल से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी बल्कि आमजन को भी प्लास्टिक के सही निस्तारण के लिए प्रेरणा मिलेगी।

यहाँ भी पढ़े: देहरादून डीएम ने किया सब रजिस्ट्रार कार्यालय ऋषिकेश का औचक निरीक्षण, गंभीर अनियमितताएं उजागर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment