ताजा खबरें क्राइम लाइफस्टाइल मौसम खेल बॉलीवुड हॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस राज्य देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी, 75% सब्सिडी के साथ मिलेगा ₹2 लाख तक का सहयोग

On: October 4, 2025 1:46 PM
Follow Us:
---Advertisement---

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी, 75% सब्सिडी के साथ मिलेगा ₹2 लाख तक का सहयोग

देहरादून, 3 मार्च – प्रदेश की अविवाहित, तलाकशुदा, परित्यक्ता, निराश्रित और विकलांग महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! उत्तराखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना को मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को अधिकतम ₹2 लाख की सहायता राशि दी जाएगी, जिसमें से 75% राशि सब्सिडी के रूप में होगी, जबकि केवल 25% हिस्सा ही लाभार्थी को स्वयं वहन करना होगा।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने इस योजना को प्रदेश की महिलाओं के लिए “महिला दिवस का अग्रिम तोहफा” बताया है। उन्होंने कहा कि पहले साल 2000 महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाएगा और भविष्य में इसे और विस्तारित किया जाएगा।

इस योजना का उद्देश्य एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके लिए स्वरोजगार के नए अवसर खोलना है। जल्द ही इसका शासनादेश (जीओ) जारी किया जाएगा, जिससे महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।

इस नई पहल से प्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होंगी और अपने व्यवसाय को सफलतापूर्वक स्थापित कर पाएंगी।

रेखा आर्य

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Nobel Peace Prize 2025: वेनेजुएला की ‘आयरन लेडी’ मारिया कोरिना मचाडो को सम्मान, ट्रंप को लगा बड़ा झटका

US-China Trade News: चीन- अमेरिका व्यापार युद्ध के दौरान ट्रंप की ‘भारी शुल्क वृद्धि’ की चेतावनी, शेयर बाजारों में आई गिरावट

उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान: 18 साहित्यकारों को किया गया सम्मानित, सीएम धामी बोले – भाषा के उत्थान के लिए हो रहे अहम कार्य

देहरादून में जनजातीय महोत्सव, संस्कृति और हस्तकला का अनूठा संगम

राजभवन में 7 मार्च से वसंतोत्सव 2025 की शुरुआत, पुष्प प्रदर्शनी व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आकर्षण का केंद्र

उत्तराखंड कांग्रेस की अहम बैठक: ‘कांग्रेस कुटुंब’ अभियान का होगा आगाज, निकाय चुनावों पर खास फोकस

Leave a Comment